– शिवसेना (उ.बा.ठा) ने किया शिंदे गुट के खिलाफ प्रदर्शन
नागपुर :- शिवसेना (उद्धव बालासाहब ठाकरे) युवा सेना, नागपुर लोकसभा की ओर से गुरुवार को लालगंज चौक पर शिंदे गुट की नेता शायना एनसी के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान आंदोलनकारियों ने शायना एनसी के विरोध में नारेबाजी की तथा पोस्टर जलाकर अपना आक्रोश व्यक्त किया।
आंदोलन के दौरान शिवसेना के संस्थापक हिंदू हृदयसम्राट स्व. बालासाहब ठाकरे की तस्वीर फाड़े जाने के मुद्दे को लेकर शिवसैनिकों ने कड़ी नाराजगी जताई। कार्यकर्ताओं ने इसे बालासाहब ठाकरे के सम्मान से जुड़ा विषय बताते हुए विरोध दर्ज कराया और संबंधित नेताओं के खिलाफ अपना रोष व्यक्त किया। इस आंदोलन में प्रमुख रूप से छोटू राऊत (विस्तारक, नागपुर), विनोद कल्याणी, आरती कूड़ेगावे (युवती सेना उपजिला प्रमुख), ऋषि आनंद (उपजिला प्रमुख), अजय सोनटके (विभाग प्रमुख), इस्त्याक अंसारी, रोहित भाई, रिंकू साखरे, नसरीन रानी वाघमारे सहित बड़ी संख्या में शिवसैनिक एवं युवा सेना के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रदर्शन के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने बालासाहब ठाकरे के विचारों, उनके सम्मान और शिवसेना की विचारधारा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।






