spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

बागेश्वर धाम पहुंचे भोजपुरी स्टार पवन सिंह

मुंबई :– भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। इस बार वजह उनकी कोई फिल्म या गाना नहीं, बल्कि बागेश्वर धाम की एक खास मुलाकात है।

दरअसल, पवन सिंह हाल ही में प्रसिद्ध कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मिलने पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया। इस खास मुलाकात की तस्वीरें खुद पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर साझा की हैं।

सामने आई तस्वीरों में पवन सिंह गुलाबी रंग की शॉल पहने और माथे पर तिलक लगाए नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में वह हाथ जोड़कर बाबा के सामने बैठे दिखाई दे रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में उनके साथ राजा भैया भी नजर आ रहे हैं।

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए पवन सिंह ने लिखा, ‘प्रेम से बोलिए बाबा बागेश्वर धाम सरकार की जय।’

पोस्ट सामने आते ही उनके चाहने वालों ने कमेंट करना शुरू कर दिया। कोई उनकी श्रद्धा की तारीफ कर रहा है, तो कोई इस खास मुलाकात को लेकर अपनी खुशी जाहिर कर रहा है। फिलहाल पवन सिंह की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रही हैं।

Popular Articles