मुंबई :- अभिनेत्री श्रद्धा कपूर इन दिनों अपने करियर के एक खास दौर से गुजर रही हैं। फिल्म ‘स्त्री 2’ की जबरदस्त सफलता के बाद उनकी लोकप्रियता में काफी इजाफा हुआ है। अब वह अपनी आने वाली फिल्म ‘ईठा’ को लेकर सुर्खियों में हैं।
इस फिल्म में दर्शकों को एक ऐसी कहानी देखने को मिलने वाली है, जिसमें भारतीय लोककला, संस्कृति और एक महिला कलाकार के संघर्ष को बेहद खास अंदाज में पेश किया जाएगा।
फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर कर रहे हैं। इससे पहले वह विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ के जरिए दर्शकों का दिल जीत चुके हैं। मराठी संस्कृति और भारतीय इतिहास से जुड़ी कहानियों को पर्दे पर उतारने में लक्ष्मण उतेकर की खास पहचान रही है।
‘ईठा’ को लेकर भी दर्शकों में काफी उत्सुकता दिखाई दे रही है। फिल्म के ट्रेलर और गानों से अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसमें भावनाओं के साथ-साथ लोक संस्कृति की खूबसूरत झलक देखने को मिलेगी।
वहीं श्रद्धा कपूर के करियर की बात करें तो ‘आशिकी 2’ से लेकर ‘स्त्री’ फ्रेंचाइजी तक उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है। खासकर ‘स्त्री 2’ की सफलता ने उनके स्टारडम को एक नई ऊंचाई दी है।
अब देखना होगा कि श्रद्धा कपूर की यह नई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाल दिखाती है।






