spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

रोहित रॉय की बेटी आयरा करने जा रही हैं बॉलीवुड डेब्यू

मुंबई :- बॉलीवुड में एक और नई जोड़ी दर्शकों के सामने आने वाली है। मशहूर निर्देशक शशांक खेतान अपनी अगली फिल्म ‘ऐसी दीवानगी देखी नहीं कहीं’ के जरिए दो नए चेहरों को लॉन्च करने जा रहे हैं।

इस फिल्म से साजिद नाडियाडवाला के बेटे सुब्हान नाडियाडवाला और अभिनेता रोहित बोस रॉय की बेटी आयरा बोस रॉय बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं।

आयरा के फिल्मी सफर की शुरुआत को लेकर एक दिलचस्प बात सामने आई है। बताया जाता है कि उन्हें कुछ साल पहले जोया अख्तर की वेब सीरीज ‘द आर्चीज’ में काम करने का मौका मिला था, लेकिन उस समय उन्होंने यह ऑफर स्वीकार नहीं किया।

साल 2021 में आयरा अपनी पढ़ाई के लिए अमेरिका चली गई थीं। उन्होंने ब्राउन यूनिवर्सिटी में शिक्षा हासिल की। इसी दौरान जोया अख्तर की टीम ने उनके पिता रोहित रॉय के जरिए उनसे संपर्क किया था।

रोहित रॉय ने साल 2023 में एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उनकी बेटी उस समय पढ़ाई पर ध्यान देना चाहती थीं। इसलिए उन्होंने अभिनय के ऑफर से दूरी बनाए रखी।

रोहित रॉय का यह भी कहना था कि वह अपनी बेटी को खुद डायरेक्ट करने के बजाय किसी दूसरे निर्देशक के साथ काम करने का मौका देना पसंद करेंगे।

अब आयरा अपनी पहली फिल्म के साथ दर्शकों के सामने आने के लिए तैयार हैं। ऐसे में देखना होगा कि उनकी बॉलीवुड पारी कैसी रहती है।

Popular Articles