मुंबई :- बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। इस बार चर्चा की वजह उनका एक टॉक शो में किया गया फोन कॉल सेगमेंट है।
दरअसल, करण जौहर के चर्चित शो ‘कॉफी विद करण’ के सीजन 9 में अनन्या पांडे, शनाया कपूर और अनन्या बिड़ला मेहमान बनकर पहुंचीं। शो के दौरान कई दिलचस्प बातें हुईं, लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान अनन्या की पर्सनल लाइफ पर गया।
शो के एक खास सेगमेंट में अनन्या ने अपने पुराने रिश्तों से जुड़े तीन अभिनेताओं को फोन किया। इनमें आदित्य रॉय कपूर, ईशान खट्टर और कार्तिक आर्यन शामिल थे।
दिलचस्प बात यह रही कि तीनों ने उनका फोन उठाया। जब अनन्या एक के बाद एक अपने एक्स को कॉल करने लगीं, तो करण जौहर भी खुद को सवाल पूछने से रोक नहीं पाए।
करण ने मजाकिया अंदाज में पूछा कि क्या वह सिर्फ अपने पुराने बॉयफ्रेंड्स को ही फोन कर रही हैं। इस पर अनन्या ने भी मजेदार जवाब दिया।
गौरतलब है कि कार्तिक आर्यन और अनन्या ने फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ में साथ काम किया था। वहीं ईशान खट्टर के साथ वह फिल्म ‘खाली पीली’ में नजर आई थीं।
इसके अलावा आदित्य रॉय कपूर के साथ उनके रिश्ते की खबरें भी काफी समय तक चर्चा में रही थीं।
शो का यह सेगमेंट अब मनोरंजन जगत में चर्चा का विषय बना हुआ है।






