spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

टाटा एस की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

– सड़क पार करते समय हुआ हादसा, वाहन चालक गिरफ्तार

नागपुर :- लकड़गंज थाना क्षेत्र के सुनील होटल चौक पर एक सड़क हादसे में 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को तेज रफ्तार टाटा एस वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को उपचार के लिए मेयो अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान शंकर श्रावणजी नगरे के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शंकर नगरे जालाराम मंदिर में काम करते थे। काम खत्म होने के बाद वे अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सुनील होटल चौक पर सिग्नल के पास सड़क पार करते समय टाटा एस वाहन क्रमांक एमएच 49/ बीजेड 5314 ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वे गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना के तुरंत बाद उन्हें मेयो अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। हादसे की सूचना मिलते ही लकड़गंज पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने मौके का मुआयना कर आवश्यक सबूत जुटाए। पुलिस ने टाटा एस चालक राजेंद्र अष्टंनकर को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में लकड़गंज पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Popular Articles