spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

3.74 करोड़ की लूट का अब तक सुराग नहीं!

– हवाला कारोबारी रिंकू के कर्मचारी पर मुखबिरी का शक

नागपुर :- शांतिनगर थाना क्षेत्र के तुलसीनगर में हुई 3 करोड़ 74 लाख रुपये की सशस्त्र लूट की गुत्थी अब तक नहीं सुलझ पाई है। वारदात के तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। इस बीच हवाला बाजार में चर्चा है कि इतनी बड़ी रकम की जानकारी लुटेरों को हवाला कारोबारी रिंकू के किसी कर्मचारी ने दी थी। हालांकि, इस दावे की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

जानकारी के मुताबिक, रिंकू, अवकाश, प्रशांत और शैलेश समेत 8 से 10 हवाला कारोबारियों का एक सिंडिकेट सक्रिय है। मध्य भारत के कई प्रमुख शहरों में इनके कार्यालय होने की बात सामने आई है। इसी नेटवर्क से जुड़े कारोबार के तहत व्यापारी तुलसीनगर, मूल निवासी राजस्थान निवासी सुरेशकुमार पुखराज परमार (31) के पास अनाज के कारोबार समेत अन्य लेन-देन की बड़ी रकम जमा हुई थी। बताया जा रहा है कि सुरेशकुमार के पास कुल 3 करोड़ 74 लाख रुपये जमा थे। यह रकम जालना में रहने वाले अपने भाई सोहन के पास भेजी जानी थी। मंगलवार रात सोहन के यहां काम करने वाले मोहनराव एसयूवी लेकर नागपुर पहुंचे। इसके बाद पौने चार करोड़ रुपये से भरे छह बैग एसयूवी में रखे गए। इसी दौरान हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोल दिया और लूट की वारदात को अंजाम दिया। हमले में ललितकुमार (41) घायल हो गया।

घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। अपराध शाखा की नौ टीमों समेत परिमंडल-3 के सभी थानों की डीबी टीमों को आरोपियों की तलाश में लगाया गया है। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, लेकिन अब तक लुटेरों की कार का नंबर सामने नहीं आ पाया है। आशंका जताई जा रही है कि वारदात में चोरी की कार का इस्तेमाल किया गया होगा।

टोल नाकों पर भी नहीं मिली सफेद कार की एंट्री

पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए नागपुर के आसपास स्थित सभी टोल नाकों के सीसीटीवी फुटेज की जांच की। मकसद यह पता लगाना था कि लुटेरे लूट की रकम लेकर शहर से बाहर किस रास्ते से निकले। लेकिन, टोल नाकों के फुटेज में सफेद रंग की संदिग्ध कार के गुजरने की जानकारी नहीं मिली। इससे पुलिस की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

अब तक सीसीटीवी फुटेज पर निर्भर रहने वाली पुलिस को जमीनी स्तर पर भी जांच तेज करनी पड़ रही है। हवाला कारोबारियों के बीच प्रतिस्पर्धा के चलते इस वारदात को अंजाम दिए जाने की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस अब हवाला कारोबारियों और उनके कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर रख रही है।

Popular Articles