spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

बिलों में हेराफेरी, व्यापारी से 23 लाख की धोखाधड़ी

– सेल्स मैनेजर और अकाउंटेंट सहित पांच के खिलाफ मामला दर्ज

नागपुर :- हार्डवेयर और मशीनरी का कारोबार करने वाले एक व्यापारी के साथ बिलों में हेराफेरी कर 23 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सेल्स मैनेजर और अकाउंटेंट सहित पांच लोगों ने आपसी मिलीभगत से माल के बिलों में मात्रा कम दर्शाकर और कुछ बिलों के स्टेटमेंट रद्द कर व्यापारी को आर्थिक नुकसान पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता कैनाल रोड, रामदासपेठ निवासी अरुणकुमार शिवकुमार अग्रवाल (51) का लाल इमली चौक, गांधीबाग में कार्यालय है। आरोपियों में अक्षय नंदेश्वर (35), मिथुन वंजारी (30), मोहिस देशमुख (30), रुहिना खान (30) और संजना लोखंडे (23) शामिल हैं। इनमें अक्षय विदर्भ क्षेत्र का सेल्स मैनेजर था, जबकि अन्य आरोपी सेल्स मैनेजर और अकाउंटेंट के रूप में काम करते थे। शिकायत के अनुसार, 1 मार्च से 20 अक्टूबर 2026 के बीच आरोपियों ने आपसी मिलीभगत कर दुकान से भेजे गए माल के बिलों में हेराफेरी की। बिलों में माल की मात्रा कम दर्शाई गई और कुछ बिलों के स्टेटमेंट भी रद्द कर दिए गए। इस तरह आरोपियों ने अपने आर्थिक लाभ के लिए व्यापारी के साथ विश्वासघात करते हुए कुल 23 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। व्यापारी की शिकायत पर तहसील पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 316(2), 335 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की आगे जांच जारी है।

Popular Articles