नागपुर :- शहर के गिट्टीखदान थाना क्षेत्र में शराब पीने के लिए पैसे देने से इनकार करना एक युवक को भारी पड़ गया। पैसे नहीं देने से गुस्साए तीन आरोपियों ने युवक के साथ मारपीट की और चाकू से उसके पेट पर वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हजारी पहाड़ बस्ती स्थित शिव मंदिर के पास रहने वाली उज्वला सुनील सोमकुंवर (45) का बेटा आशीष सुनील सोमकुंवर (24) रविवार, 22 नवंबर की रात करीब 9 बजे हजारी पहाड़ बस्ती में सार्वजनिक शौचालय के पास मौजूद था। इसी दौरान आरोपी सागर ज्ञानेश्वर धुर्वे (21), करण अनिल नायडू (22) और श्याम अनिल नायडू (21), सभी निवासी आशा बालवाड़ी के पास, हजारी पहाड़, वहां पहुंचे और आशीष से शराब पीने के लिए पैसों की मांग की। आशीष ने पैसे देने से इनकार किया तो आरोपियों ने उसके साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की और आरोपी सागर धुर्वे ने अपने पास रखे चाकू से आशीष के पेट पर वार कर दिया। हमले में आशीष गंभीर रूप से घायल हो गया।
Latest News
Related Posts
शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पेट में घोंपा चाकू






