spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

तेज रफ्तार कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

नागपुर :- बजाज नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार कार ने दुपहिया वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 75 वर्षीय बुजुर्ग विजय विट्ठलराव गोहाडे की मौत हो गई। 24 नवंबर की सुबह करीब 8:10 बजे विजय गोहाडे अपनी दुपहिया गाड़ी क्रमांक एमएच-12/ जेआर-8277 से तात्या टोपे गार्डन से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान आरपीटीएस से खामला चौक की ओर जाने वाले मार्ग पर तात्या टोपे नगर स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास, द मंदिर स्टोर्स के नजदीक कार क्रमांक एमएच-31/ जीजी-8881 के चालक विक्रम चॉदरतन लखोटिया (28) ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि विजय गोहाडे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक उन्हें उपचार के लिए ऑरेंज सिटी अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार चालक विक्रम लखोटिया के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Popular Articles