spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म

गर्भवती होने पर गर्भपात के लिए दी गोलियां

नागपुर :-  बेलतरोड़ी थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर 32 वर्षीय महिला का शारीरिक शोषण करने और उससे 2 लाख 30 हजार रुपये लेने का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला के गर्भवती होने पर आरोपी ने उसे गर्भपात के लिए गोलियां लाकर दीं। इसके बाद बातचीत कम कर दी और शादी करने से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं, पुलिस में शिकायत करने पर महिला की निजी तस्वीरों का दुरुपयोग करने की धमकी भी दी।

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, पीड़ित महिला के पति की वर्ष 2023 में मृत्यु हो गई थी। इसके बाद उसे रेलवे में अनुकंपा के आधार पर नौकरी मिली थी। इसी दौरान उसकी पहचान ऑफिस के सामने स्थित क्वार्टर में रहने वाले प्लॉट नंबर 44, विराज पार्क, पांजरी, बेलतरोड़ी, नागपुर निवासी आकाश रामभाऊ राऊत (36) से हुई। आरोप है कि आकाश ने महिला को शादी का भरोसा दिलाया और मनीष नगर सहित एक अन्य होटल तथा अन्य स्थानों पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसी दौरान उसने घर बनाने के नाम पर महिला से 2 लाख 30 हजार रुपये भी ले लिए। महिला गर्भवती हुई तो आरोपी ने उसे गर्भपात की गोलियां लाकर दीं और गर्भपात कराने के लिए कहा। इसके बाद आरोपी ने महिला से बातचीत कम कर दी। जब महिला ने अपने पैसे वापस मांगे और शादी की बात की तो उसने पैसे लौटाने तथा विवाह करने से इनकार कर दिया। महिला ने पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो आरोपी ने उसकी निजी तस्वीरों का गलत इस्तेमाल करने की धमकी दी। आखिरकार, पीड़िता ने बेलतरोड़ी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी आकाश राऊत के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं सहित दुष्कर्म और धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Popular Articles