spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

1 दिसंबर से GST रजिस्ट्रेशन रद्द कराना होगा आसान

– CBIC ने बदले नियम, रिटर्न दाखिल करने पर पोर्टल से ही कर सकेंगे रद्द

नई दिल्ली :-कारोबार बंद करने या जीएसटी के दायरे से बाहर होने वाले व्यापारियों के लिए राहत की खबर है। केंद्र सरकार ने जीएसटी रजिस्ट्रेशन रद्द कराने की प्रक्रिया सरल कर दी है। नए नियम 1 दिसंबर 2026 से लागू होंगे। इसके तहत निर्धारित शर्तें पूरी करने वाले कारोबारी जीएसटी पोर्टल के माध्यम से ही अपना पंजीकरण रद्द करा सकेंगे।

केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने केंद्रीय जीएसटी नियम, 2017 में संशोधन किया है। वित्त मंत्रालय ने 25 नवंबर 2026 को अधिसूचना संख्या 08/2026-केंद्रीय कर जारी कर यह बदलाव किया है। नए प्रावधानों के अनुसार, रजिस्ट्रेशन रद्द कराने के इच्छुक कारोबारियों के लिए जरूरी जीएसटी रिटर्न दाखिल करना अनिवार्य होगा। साथ ही उनके खाते में टैक्स, ब्याज, फीस, जुर्माना या अन्य कोई बकाया राशि नहीं होनी चाहिए। इन शर्तों को पूरा करने पर जीएसटी पोर्टल के जरिए इलेक्ट्रॉनिक रूप से पंजीकरण रद्द किया जा सकेगा।

रजिस्ट्रेशन रद्द होने की सूचना कारोबारी को फॉर्म जीएसटी आरईजी-38 के माध्यम से ऑनलाइन दी जाएगी। इस व्यवस्था से छोटे व्यापारियों को समय और कागजी कार्रवाई से राहत मिलने की उम्मीद है।

Popular Articles