spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

मेओ में महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ का मामला

नागपुर :- तहसील पुलिस थाना अंतर्गत मेयो हॉस्पिटल की न्यू रेजिडेंट गर्ल्स हॉस्टल में एक डॉक्टर से छेड़छाड़ का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। घटना में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद छेड़खानी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और आगे की जांच कर रही है।

यह मामला बुधवार रात का है। फरियादी 28 वर्षीय डॉ अपनी सहेली डॉ. के साथ डिनर करके हॉस्टल के सामने ग्राउंड में टहल रही थीं। इस दौरान आरोपी उबेद बेग स्कूटी पर बैठा उन्हें घूर रहा था। जब महिला डॉ ने उससे पूछा कि वह क्यों घूर रहा है, तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद दोनों डॉक्टर अपने-अपने कमरों में चली गईं। थोड़ी देर बाद आरोपी उबेद, पीछा करते हुए डॉ. के कमरे तक पहुँच गया। इससे घबराकर महिला डॉ. ने तुरंत अपनी सहेली को फोन किया। जैसे उसकी दोस्त वहां पहुंचीं, उन्होंने आरोपी को वहीं खड़े देखा। इसके बाद उनके जोर से चिल्लाने पर हॉस्टल की अन्य डॉक्टर भी वहां इकट्ठा हो गईं। भागने की कोशिश कर रहे आरोपी को डॉक्टरों ने गार्ड की मदद से पकड़ लिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी उबेद बेग को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी तहसील के गांजा खेत इलाके का रहने वाला है और फल विक्रेता है। हालांकि, उसका कोई पूर्व अपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। उसके खिलाफ पुलिस ने छेड़खानी की विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और आगे की जांच कर रही है।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.