spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

नागपुर में एक ही फैक्ट्री में तीन बार चोरी, 2.50 लाख का माल उड़ा, पुलिस हैरान

– लकड़गंज में ‘रिपीट चोर’ की करतूत — हर रात लौटता रहा फैक्ट्री लूटने

नागपुर :- प्रिंटिंग की एक फैक्टरी में लगातार तीन बार चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए आरोपी ने करीब 2.50 लाख रुपये का माल चुरा लिया. इस घटना से लकड़गंज इलाके में हड़कंप मच गया है और लोगों ने पुलिस से चोरों पर काबू पाने की मांग की है. लकड़गंज पुलिस थाने के अंतर्गत वर्धमाननगर मिडल रिंग रोड पर हर्षित कृष्णकुमार बंसाली (54, इतवारी भाजी मंडी, लकड़गंज) का 6 हजार वर्गफुट जगह में एच. के. इंटरप्राइजेस नाम से फैक्टरी है. बंसाली 17 अक्तूबर की शाम 7 बजे फैक्ट्री बंद कर घर लौट गए थे. 18 अक्तूबर की सुबह 9.30 बजे जब वे फैक्टरी पहुंचे तो सामान बिखरा हुआ था. जांच करने पर पता चला कि 1500 किलो वजन के 7 आयरन स्टैंड, 6 प्रिंटिंग मशीन हैंडल, 7 पेपर रोल, 50 एल्यूमिनियम प्लेट, 13 एल्यूमिनियम सेट, मशीन का फुटरेस्ट स्टैंड, 2 इंक कॉन्सेप्ट लीवर, 1 फीडर रोटर, 2 राइटर और स्प्रिंग रॉड समेत करीब 1.50 लाख रुपये का माल चोरी हो गया है. चोर ने फैक्टरी की छत के टीन शेड के नट-बोल्ट खोलकर अंदर प्रवेश किया था. बंसाली की शिकायत पर लकड़गंज पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है.

शिकायत के बाद भी चोरी

17 अक्तूबर को पहली बार चोरी के बाद, चोर ने 18 अक्तूबर की रात फिर से फैक्टरी का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया. इसकी जानकारी भी बंसाली ने पुलिस को दी. इसके बाद 19 अक्तूबर की रात को आरोपी ने तीसरी बार फैक्टरी में घुसकर मशीन के स्पेयर पार्टस और कबाड़ चुरा लिया.

Popular Articles