spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

गोंदिया नप परिसर में लगी आग आमसभा के पहले दिन खड़े ट्रैक्टर ट्राली के टायर में हुआ विस्फोट

यासीन शेख, गोंदिया :- गोंदिया नगर परिषद कार्यालय परिसर में काफी सालों से खड़े ट्रक्टर ट्राली जो काफी समय से देखरेख के अभाव में भंगार में बेचने की स्थिति में आ गये है। विशेष बात यह की आज नगर परिषद कार्यालय में पहली आमसभा है और आज पहली आमसभा के दिन ही आग लगना संयोग है या किसी के द्वारा की गई साजिश है। इस बात पर सस्पेंस बना हुआ है। करीब आज सुबह 11.30 बजे आग लगने की बात बताई जा रही है। कुछ दिनों पूर्व ही नप अधिकारियों द्वारा उन खड़े ट्रालियों में सुधार कर फिर से चलाने योग्य बनाने चर्चा चल रही थी, जिसे देखते हुए शायद कुछ लोगों को यह बात हजम नहीं है और उन्हें शायद यह ट्रैक्टर ट्रालियां कबड्डी में बेचने में विशेष रुचि होने के कारण ही किसी साजिश के तहत गोंदिया नगर परिषद के आम सभा के पहले ही दिन खड़े ट्रैक्टर ट्राली में नगर परिषद कार्यालय के अंदर ही आग लगा दिए जाने की चर्चा कार्यालय मे दबी जुबान चल रही है। आग लगने के

कारण टायर में जोरदार विस्फोट भी हुआ किंतु किसी भी प्रकार की कोई क्षति नहीं हुई नगर परिषद कार्यालय के परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए है, किंतु आग लगी कैसे यह जानकारी किसी भी अधिकारी कर्मचारी को पता नहीं। वैसे भी कुछ दिनों बाद नगर परिषद गोंदिया स्टेडियम में शिफ्ट होने की चर्चा चल रही है। गोंदिया नगर परिषद के नए पुराने कारनामों को देखते हुए शायद आग लगने के बाद शायद खड़े हुए ट्रैक्टर

ट्राली जल्दी ही कबाडी में बेचने की भी जानकारी मिल सकती है। इस बात में आने वाले समय में आश्चर्य नहीं होना चाहिए। आंसर पहले हम सभा के दिन ही नगर परिषद कार्यालय में दिन दिवाली आग लगा यह संयोग है या किसी की साजिश इस बात पर सस्पेंस बना हुआ है। नगर परिषद कार्यालय में कई तरह की चर्चा चल रही है। समय रहते हैं नगर परिषद अग्निशमन विभाग द्वारा बहुत ही आसानी से आग पर काबू पा लिया गया।

Popular Articles