Saturday, April 25, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

चलती कार में लगी आग

– बड़ा हादसा टला

नागपुर :- आग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं. शुक्रवार को एक बार फिर चलती कार में आग लगने की घटना सामने आई. सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची. कड़ी मशक्कत के बाद जवानों ने आग पर काबू पाया. लक्ष्मीनगर में हुई इस घटना में बड़ा हादसा टल गया. मिली जानकारी के अनुसार कार क्र. एमएच-31/सीएस-7311 का चालक शुक्रवार को लक्ष्मीनगर क्षेत्र से गुजर रहा था. दोपहर करीब 2.30 बजे चलती कार से धुआं निकलने लगा. देखते ही देखते आग भड़क गई. कार चालक ने तुरंत कार रोकी और वाहन से बाहर निकल गया. आनन-फानन में दमकल विभाग को घटना की जानकारी दी गई. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड को तुरंत घटनास्थल की ओर रवाना किया गया. मौके पर पहुंचकर दमकल विभाग के जवानों ने पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया. गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई. कार में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका. दावा है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण भड़की.


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.