Saturday, April 25, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

जल संकट से निपटने के लिए प्रशासन तैयार

हिंगना :- गर्मी के मौसम को देखते हुए संभावित जल संकट से निपटने के लिए नगर पंचायत प्रशासन पूरी तरह तैयार हो गया है. शहर में जलापूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की गई है, ताकि नागरिकों को निर्बाध और सुचारु पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके. हिंगना में रायपुर प्रादेशिक जलापूर्ति शिखर समिति के माध्यम से लगभग 7.65 मिलियन लीटर प्रतिदिन क्षमता वाला जल शुद्धिकरण केंद्र कार्यरत है. इस केंद्र के जरिए हिंगना नगर पंचायत, वानाडोंगरी नगर परिषद तथा रायपुर ग्राम पंचायत क्षेत्र में पानी की आपूर्ति की जाती है. यह पानी बोरगांव तालाब से लिया जाता है और शुद्धिकरण प्रक्रिया के बाद नागरिकों को वितरित किया जाता है. इसके अलावा, महाराष्ट्र सुवर्ण जयंती नगरोत्थान महाअभियान के अंतर्गत हिंगणा नगर पंचायत की 135 मिलियन लीटर प्रतिदिन क्षमता की जलापूर्ति योजना सफलतापूर्वक पूर्ण हो चुकी है. इस योजना से शहर की बढ़ती आबादी को ध्यान में रखते हुए जलापूर्ति को और मजबूत किया गया है. मुख्याधिकारी धनंजय सरनाईक ने बताया कि इससे भविष्य में जल संकट से बचाव में भी बड़ी मदद मिलेगी.


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.