Home Latest News दहेज प्रताड़ना से तंग विवाहिता ने दी जान

दहेज प्रताड़ना से तंग विवाहिता ने दी जान

0

<p><strong>नागपुर &colon;- <&sol;strong>पारडी थाना क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना और पति द्वारा चरित्र पर संदेह किए जाने से परेशान एक 31 वर्षीय विवाहिता द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मृतका के पति&comma; सास और ससुर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। मुख्य आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।<&sol;p>&NewLine;<p>पुलिस के अनुसार&comma; 14 जुलाई 2026 की सुबह शामनगर स्थित घर में विवाहिता ने कमरे का दरवाजा बंद कर जहरीली दवा का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया&comma; जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका की बहन की शिकायत पर दर्ज एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि करीब 11 वर्ष पूर्व हुए विवाह के बाद से ही पति और ससुराल पक्ष दहेज की मांग को लेकर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। शिकायत में यह भी कहा गया है कि पति का किसी अन्य महिला से कथित प्रेम संबंध था&comma; जिसके चलते पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। पति मृतका के चरित्र पर भी संदेह करता था&comma; जिससे वह लगातार मानसिक तनाव में रहती थी। जांच के बाद पारडी पुलिस ने पति&comma; सास और ससुर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने सहित संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है&comma; जबकि अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।<&sol;p>&NewLine;

Exit mobile version