Home Latest News लोहे की रॉड से गुप्तांग पर वार

लोहे की रॉड से गुप्तांग पर वार

0

<p><strong>नागपुर &colon;-<&sol;strong> à¤¸à¤•्करदरा थाना क्षेत्र में दुकान के सामने लोहे की प्लेटें रखने को लेकर हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि दो लोगों ने एक जेरॉक्स दुकान संचालक के साथ मारपीट की और लोहे की रॉड से उसके गुप्तांग पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।<&sol;p>&NewLine;<p>पुलिस के अनुसार&comma; न्यू बीडीपेठ निवासी सुनील वसंतराव आदमने &lpar;42&rpar; की जेरॉक्स की दुकान है। वहीं&comma; विजय खाड़े &lpar;60&rpar; और देवेंद्र खाड़े &lpar;33&rpar; की पास में फैब्रिकेशन की दुकान है। बताया गया है कि आरोपियों ने अपनी दुकान के सामने लोहे की प्लेटें रख दी थीं&comma; जिससे फरियादी के आने-जाने में परेशानी हो रही थी। फरियादी ने जब प्लेटें हटाने की बात कही और स्वयं उन्हें हटाया&comma; तो इस बात से नाराज होकर दोनों आरोपियों ने कथित रूप से उसका कॉलर पकड़ लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इसी दौरान एक आरोपी ने लोहे की रॉड से फरियादी के गुप्तांग पर वार कर दिया। घटना के बाद आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। हमले में घायल सुनील आदमने को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। सक्करदरा पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।<&sol;p>&NewLine;

Exit mobile version