spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग में 12,000 महिलाओं का नया रिकॉर्ड

– मेडिकल में ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं के लिए बड़ा कदम

नागपुर :- कैंसर के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ने लगी है। खास कर ब्रेस्ट कैंसर के प्रति यह जागरूकता देखी जा रही है। इस मामले में जरा भी संदेह होने पर महिलाएं जांच के लिए मेडिकल पहुंचती हैं। इसकी रोकथाम के लिए सरकारी अस्पतालों को ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं की जांच के निर्देश दिये गए थे। इसके अंतर्गत मेडिकल में नियमित रूप से जांच अभियान चलाया रहा है। पिछले ढाई साल में मेडिकल में इस अभियान के तहत 12000 से अधिक ब्रेस्ट कैंसर की स्क्रीनिंग की गई है।

राज्यभर के सरकारी अस्पतालों को ग्रामीण की महिलाओं के ब्रेस्ट कैंसर की रोकथाम के लिए काम करना है। अभियान अंतर्गत गांवों की महिलाओं की सप्ताह में एक बार स्क्रीनिंग की जाती है। मेडिकल में हर हफ्ते करीब 100 महिलाओं की स्क्रीनिंग की जाती है। अब तक 12000 से अधिक महिलाओं की स्क्रीनिंग की गई है। सरकार ने राज्यभर के अस्पतालों को जिले के 50 गांवों को चिन्हित कर उन्हें स्क्रीनिंग के लिए गोद लेने का निर्देश दिया था। वहां की महिलाओं को सप्ताह में एक बार अस्पतालों में बुलाकर स्क्रीनिंग करने की योजना है। यह अभियान मेडिकल में नियमित रूप से चलाया जा रहा है। हर हफ्ते बुधवार को स्क्रीनिंग के लिए महिलाओं को बुलाया जाता है। वहीं नियमित ओपीडी में भी स्क्रीनिंग की जाती है।

अब मेडिकल में हर बुधवार को विशेष स्क्रीनिंग

स्क्रीनिंग के बाद बीमारी पाए जाने पर उन्हें आगे के उपचार के लिए संबंधित विभागों में भेजा जाता है। इसके लिए सरकार की तरफ से स्क्रीनिंग मशीन भी दी गई है। इसके अलावा मेडिकल की टीम द्वारा शिविरों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में स्क्रीनिंग की जाती है। योजना अंतर्गत एक सरकारी अस्पताल को 20 हजार महिलाओं की स्क्रीनिंग का लक्ष्य दिया गया है। दो चरणों में स्क्रीनिंग होने वाली है। प्रारंभिक स्क्रीनिंग के बाद दो साल बाद फिर से स्क्रीनिंग करनी है। यह प्रक्रिया भी शुरू है।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.