वरोरा :- इस वर्ष अतिवृष्टि से फसलों की उचित पैदावार न होने की वजह से बैंक का कर्ज चुकाने की चिंता में आकर जामनी निवासी युवा किसान सचिन जगन खेवले ने शुक्रवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सचिन के पिता की कोरोना काल में मृत्यु हो गई। घर में सचिन और उसकी मां दोनों ही रहते थे। उसके एक बहन का विवाह हो चुका है और बड़ा भाई नागपुर के एक कंपनी में कार्यरत है। उसके पास की 9 एकड़ पुस्तैनी खेती पर वह किसानी करता था किंतु इस वर्ष की अतिवृष्टि की वजह से उसकी फसल नष्ट हो गई। उस पर बैंक का 2.72 लाख रुपए कर्ज था। यह कर्ज कैसे चुकाया जाएगा इसी विवंचना में उसने आज एक पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पति की कोरोना में मृत्यु और पुत्र के आत्महत्या करने से अब उसकी मां पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उसका एक पुत्र नागपुर की कंपनी में है। पुत्री का विवाह हो चुका है और वह अपने ससुराल में है इसलिए मृतक सचिन की मां स्वयं को अकेला महसूस कर रही है।








