spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

पेपर कारखाने में लगी भीषण आग

– करीब 5 करोड़ का माल जलकर खाक, दमकल की 6 गाडिय़ां घटनास्थल रवाना

नागपुर :- कामठी रोड पर स्थित उप्पलवाडी औद्येगिक क्षेत्र में स्थित एक पेपर कारखाने में मंगलवार की रात 1 बजे के दौरान भीषण आग लगी. इस आग में करीब 5 करोड रू. का नुकसान होने का अनुमान है. दमकल विभाग ने दी जानकारी के अनुसार कामठी रोड पर उप्पलवाड़ी में सदर निवासी मधुसूदन उदयप्रकाश मेहाडिया की मेहाडिया इंटरप्राइजेस प्रा.लि. नामक पेपर फैक्ट्री है. इस फैक्ट्री में मंगलवार की मध्यरात्रि 1.3० बजे अचानक भीषण आग लगी. इससे क्षेत्र में खलबली मची. इस आग की जानकारी दमकल विभाग को मिलते ही सुगत नगर दमकल केंद्र से 1, कलमना दमकल स्टेशन से 1, सिविल लाइंस दमकल स्टेशन से 1, वाठोड़ा स्टेशन से 2, त्रिमूर्ती नगर फायर स्टेशन 1 दमकल वाहन घटनास्थल रवाना हुए. इन स्टेशनों से कुल 25 दमकल कर्मचारी और 4 अधिकारी घटनास्थल पहुंचे. इस आग में पेपर रोल ऑल मशीनरी लिफ्ट फोक लिफट वेईकल, एलपीजी सिलेंडर, केमिकल ड्रम, एसी, सिलिंग फैन और अन्य सामान जलकर खाक हुआ. आग का कारण अज्ञात बताया गया. कंपनी के मालिक मधुसूदन मेहाडिया के अनुसार उनका करीब 5 करोड़ का नुकसान हुआ है. दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. लेकिन तब तक करोड़ों का मल तलकर खाक हुआ था. घटनास्थल पर कपिल नगर पुलिस भी पहुंची थी.

Popular Articles