spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

जनता ने नकारात्मक राजनीति को नकारा

– विकास पर लगाया मुहर – बावनकुले का विपक्ष पर हमला

‘डबल इंजन’ और विकास के दम पर मिली जीत, महाविकास आघाड़ी को आत्मपरीक्षण की सलाह

नागपुर :- राज्य की जनता ने नकारात्मक राजनीति को नकारते हुए महायुति केविकास के लिए मतदान किया है. यह बात नागपुर जिले के पालकमंत्री राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि महाविकास आघाड़ी के नेता केवल आलोचना के आधार पर वोट मांग रहे हैं, उन्हें कम से कम नकारात्मकता छोडऩी चाहिए और आत्मपरीक्षण करना चाहिए.

मंगलवार को नागपुर में मीडिया से बात करते हुए राज्य के राजस्व मंत्री और नागपुर तथा अमरावती जिलों के पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने यह बात कही.

जिला परिषद चुनावों में मिली सफलता के बारे में बात करते हुए बावनकुले ने कहा कि यह सफलता विकास से जुड़ी है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जनता को भरोसा दिलाया कि केंद्र और राज्य सरकारों की योजनाएं ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में कितनी कारगर साबित हो सकती हैं. जनता ने भाजपा को केवल ‘डबल इंजन’ सरकार और जिला योजना विकास निधि (डीपीडीसी) के 48 प्रतिशत फंड से किए जा रहे कार्यों के कारण ही वोट दिया है.

महाविकास आघाड़ी की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष ने पूरी तरह से नकारात्मकता का रास्ता चुना है, जो जनता के हित में नहीं है. भाजपा की हार होती है तो हमारे कार्यकर्ता आत्मचिंतन करके फिर से काम शुरू कर देते हैं, लेकिन कांग्रेस के पास सिर्फ आलोचना का ही फॉर्मूला है. जनता का झुकाव अब पूरी तरह से विकास की ओर है.

मुंबई में चल रही महाविकास आघाड़ी की बैठक के संदर्भ में बावनकुले ने कहा, हार के बाद आत्मनिरीक्षण करना आवश्यक है, लेकिन कांग्रेस अब जनता के मूल मुद्दों से भटक गई है. वे ऐसे मुद्दों को उठाकर राजनीति कर रहे हैं जिन्हें जनता ने नकार दिया है. उनके लिए बेहतर होगा कि वे विकास कोअपना एजेंडा बनाएं.

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की दिल्ली यात्रा के बारे में बताते हुए बावनकुले ने कहा कि ऐसा हमेशा नहीं होता कि मुख्यमंत्री या उपमुख्यमंत्री राजनीतिक चर्चाओं केलिए ही दिल्ली जाते हैं. हो सकता है कि वे राज्य के आगामी बजट और केंद्र से मिली सहायता पर चर्चा करने के लिए दिल्ली गए हों. इसके अलावा, उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के राज्यसभा जाने के बाद यह यात्रा सद्भावना यात्रा भी हो सकती है, ऐसा भी बावनकुले ने कहा.


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.