spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

नमकीन फैक्टरी में लगी भीषण आग

नई दिल्ली :- राजधानी दिल्ली के द्वारका इलाके से देर रात एक बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है। यहां के नंद विहार इलाके में स्थित एक नमकीन बनाने वाली फैक्टरी में बीती रात अचानक भीषण आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारियों के मुताबिक आग लगने की घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

राहत की बात यह है कि दमकल कर्मियों की मुस्तैदी के कारण समय रहते आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया। अधिकारी ने बताया कि द्वारका सेक्टर-16ए में मेट्रो स्टेशन के पास आग लगने की सूचना देर रात एक बजे मिली जिसके बाद दमकल की गाड़ियों को मौके पर तुरंत भेजा गया। टिन शेड से बनी फैक्टरी में आग फैल गई।

आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कुल आठ गाड़ियों को लगाया गया। उन्होंने बताया कि देर रात करीब एक बजकर 40 मिनट पर आग पर काबू पा लिया गया। अधिकारी ने बताया कि फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Popular Articles