spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

गद्दार दोस्त, धोखेबाज पत्नी और खूनी साजिश…

गौतमबुद्धनगर :- गौतमबुद्धनगर के दादरी इलाके में तीन दिन पहले एक लावारिस लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी. शुरुआत में यह सिर्फ एक अज्ञात शव का मामला लग रहा था, लेकिन जैसे-जैसे पुलिस की जांच आगे बढ़ी, एक ऐसी खूनी साजिश का पर्दाफाश हुआ, जिसने सभी को हैरान कर दिया. अवैध रिश्ते, शराब, दोस्ती और धोखे की ऐसी कहानी सामने आए कि हर कोई सन्न रह गया. पुलिस की तेजी और तकनीकी जांच के दम पर कुछ ही दिनों में इस मर्डर मिस्ट्री से पर्दा उठ गया और सामने आई पत्नी समेत चार लोगों की साजिश.

सुबह का वक्त था. गौतमबुद्धनगर के थाना दादरी क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब कठहैरा रोड स्थित शिव वाटिका कॉलोनी के पास एक अज्ञात शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली. इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े. पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की. शुरुआती जांच में मामला हत्या का प्रतीत हो रहा था. शव की हालत देखकर अंदाजा लगाया गया कि वारदात बेहद बेरहमी से की गई है. अब सबसे बड़ी चुनौती थी लाश की पहचान.

पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए हर संभव कोशिश की. सोशल मीडिया पर फोटो वायरल किए गए, आसपास पंपलेट चस्पा किए गए और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के साथ सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए. कई घंटों की मशक्कत के बाद शव की पहचान गोविन्द रावल उर्फ भूरा पुत्र भूदेव निवासी ग्राम घोडी बछेडा, थाना दादरी के रूप में हुई. परिजनों को सूचना दी गई तो परिवार में कोहराम मच गया. वादी की तहरीर पर अज्ञात अभियुक्तों के खिलाफ मु.अ.सं. 0071/2026 धारा 103(1)/238 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया.


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.