spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

एक युवक ने किया २ दर्जन व्यक्तियों के साथ दोखा धड़ी

– युवतियों को बनाता है अपना शिकार इवेंट के नाम पैसा लेकर होजाता है रफुचक्कर

– कसीफ़ खान उर्फ़ रुशान खान पर BNS 316(2),318(4),351(2),352 के तहत मामला दर्ज

नागपूर :- मोमीपुरा क़ब्रिस्तान रॉड निवासी कसीफ़ खान उर्फ़ रुशान खान जो के इवेंट ऑर्गनाइज़र कंपनी चलाता है,सालो से इवेंट के नाम पर शेखड़ो लोगो को चुना लगा चुका है..जिसमें नगमा निज़ामुद्दीन शेख, राजीव गांधीनगर निवासी ने इम्प्रैस मॉल में अपनी ३ साल कि बच्ची को कसीफ़ खान के फ़ैशन शो में उतारा था, जब से उनकी मुलाक़ात कसीफ़ खान उर्फ़ रुशान खान से हुई..नगमा कि बच्ची शो में 1st आई तो कसीफ़ खान उर्फ़ रुशान खान ने उनसे कहा कि यह बच्ची को मुंबई में एड और मूवी में काम दिलाने कि बात कह कर पैसों कि मांग कि और कहा कि पहले १०,१५ लाख देना पड़ता है उसके बात पैसा रिटर्न मिलता है.नगमा उसके जाहसे में आ गई ..और कैश नहीं होने से कसीफ़ खान उर्फ़ रुशान खान ने गोल्ड कि डिमांड कि,नगमा उसकी बातो में आ गई और अपनी शादी का और रिस्तेदारो का लग भग १३ तोला गोल्ड उसको दे दिया.. ६ महीने तक नगमा कि बेटी को काम नहीं मिलने पर नगमा ने अपना गोल्ड वापस मांगने लगी तो कसीफ़ खान उर्फ़ रुशान खान ने बताया कि मैंने आपका १३ तोला गोल्ड पदम ज्वेलर्स हंसापुरी के पास गिरवी रखा दिया था, और गोल्ड वहा से चोरी होगया था,अब मिलगया और तहसील में जमा है,जब वो मिलेंगा में छुड़ाकर देदूगा..

इस बीच एक लड़की ने इंस्टाग्राम पे लाइव पोस्ट कर के कसीफ़ खान उर्फ़ रुशान खान को एक्सपोज़ किया और बताया कि कसीफ़ खान उर्फ़ रुशान खान बहुत बड़ा फ्रॉड है और लड़कियों को सॉफ्ट टारगेट कर मॉडलिंग और शो के नाम पर चुना लगाता है,और बाद में पैसे वापस मांगो गलिया देता है, बदनाम करने कि और मारने की धमकी देता है,फिर नगमा के संपर्क में लग भग २० लोग आए जिनके साथ उसने बड़ा अमाउंट लेकर ठगा है जिसने मुंबई,भंडारा ,गोंदिया से लेकर छतीसगढ़ भिलाई के भी लोग है ..यह सब मिलकर नागपुर शहर जिल्हा कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वसीम ख़ान के संपर्क में आए,वसीम ख़ान ने सबसे मुलाक़ात कि तो पता चला की एक महिला और उसके साथी को रेलवे में टेंडर दिलाने के नाम से लग भग २ लाख कसीफ़ खान उर्फ़ रुशान खान ने लेलिया है,एक छत्तीसगढ़ भिलाई के शान अली नामक युवक को MTV में शो दिलाने के नाम से ३ लाख लिया है , भंडारा कि एक युवती को गोवा में शो दिलाने के नाम से १.६ लाख लिया है,मुंबई और नागपुर कि कही युवतियों से गोवा और दुबई में शो दिलाने के नाम पर १,२,३ लाख लेकर फ़ोन ब्लॉक कर दिया है, फिर वसीम ख़ान ने तहसील पी.आई शुभांगी देशमुख मैडम से २२/९/२०२५ का समय लिया और सभी को बुलाया जिसमें भिलाई,भंडारा और गोंदिया से भी लोग आए.. पी.आई ने सबकी बात सुनी और वसीम खान कि मुलाक़ात डी.सी.पी मदने सर से कराई,मदने साहब ने बातो को गंभीरता से लेते हुए करवाई करने का आदेश दिया..नगमा शेख़ कि शिकायत पर २२/९/२०२५ को देर रात ,कसीफ़ खान उर्फ़ रुशान खान पर मामला दर्ज किया गया BNS 316(2),318(4),351(2),352 कलम लगाई गई !!


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.