अमरावती :- गाडगे नगर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आई है। पुराने विवाद के चलते प्रज्वल खरे नामक एक युवक की हत्या कर दी गई। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव और दहशत का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जय सियाराम नगर इलाके में आधी रात के करीब यह वारदात हुई। बताया जा रहा है कि पुराने वैमनस्य के कारण आरोपियों ने प्रज्वल खरे पर जानलेवा हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मामले में दो संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है और हत्या के पीछे की वास्तविक वजह जानने का प्रयास कर रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) श्याम घुगे, क्राइम ब्रांच के पुलिस निरीक्षक संदीप चव्हाण तथा गाडगे नगर थाना प्रभारी जाधव ने घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।








