spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

सोने का हार चुराने वाले आरोपी गिरफ्तार

नागपुर :- कार से सोने का हार चुराने वाले आरोपी को क्राइम ब्रांच की यूनिट-2 की टीम ने दबोच लिया। पूछताछ के बाद एक सर्राफा व्यापारी से सोने का जब्त किया। रविवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया। गोंदिया निवासी मितेश रहांगडाले (29) के पिता चुन्नीलाल बीमार हैं। वह शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। मितेश उन्हें डिस्चार्ज कराने के लिए नागपुर आया था। वह मानेवाड़ा स्थित पुखराज ज्वेलर्स से 36 ग्राम का 4.50 लाख का सोने का हार खरीदने के बाद हार बेग में रखकर बेग कार में रखा। जब वह पिता से मिलने अस्पताल गया, तो उसने अपनी कार अस्पताल के पास बैंक ऑफ इंडिया के गेट के पास खड़ी की थी। इस दौरान आरोपी जैन अली रिजवान अली बंदाली (29), राजुरा, जिला चंद्रपुर निवासी कार की खिड़की का कांच फोड़कर बेग चुराकर भाग गया था। घटना के दौरान आरोपी सीसीटीवी में कैद हो गया था। पुलिस ने फुटेज के आधार पर घटना के चार दिन बाद आरोपी को धर दबोचा। पूछताछ में उसने हार सर्राफा व्यापारी को बेचने की बात बताई थी। गौरतलब है कि, घटना के बाद पुलिस के मीडिया सेल ने इस मामले को लेकर चुप्पी साध रखी थी।

Popular Articles