spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

हसनबाग चौक में कार से हवाई फायरिंग

– आरोपी वणी से गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच यूनिट-4 ने दबोचा

नागपुर :- नंदनवन थाना क्षेत्र के हसनबाग चौक में कार से हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने के मामले में क्राइम ब्रांच यूनिट-4 ने आरोपी को वणी से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान महल निवासी रोशन अशोक मोहिते (35) के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के बाद उसे आगे की जांच के लिए नंदनवन पुलिस के हवाले कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, बुधवार रात करीब डेढ़ बजे हसनबाग निवासी आबिद खान मोहम्मद खान (48) दुपहिया वाहन से घर जा रहे थे। हसनबाग चौक स्थित डीएल मोटर्स के पास फ्लाईओवर के नीचे से मुड़ते समय उन्हें सामने से एक कार आती दिखाई दी। आरोप है कि कार चालक ने अचानक खिड़की से हाथ बाहर निकाला और पिस्तौल से हवा में गोली चला दी। फायरिंग के बाद आरोपी कार को तेज रफ्तार से लेकर मौके से फरार हो गया। अचानक हुई गोलीबारी से इलाके में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बन गया। आबिद खान की शिकायत पर नंदनवन पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान कार रोशन मोहिते के नाम पर पंजीकृत होने की जानकारी सामने आई। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए आरोपी की तलाश शुरू की। गुरुवार शाम क्राइम ब्रांच यूनिट-4 की टीम ने रोशन मोहिते को वणी से गिरफ्तार कर लिया। उसे आगे की कार्रवाई के लिए नंदनवन पुलिस के सुपुर्द किया गया है।

पुलिस अब फायरिंग में इस्तेमाल हथियार की बरामदगी, घटना के पीछे के कारण और आरोपी के साथ कार में मौजूद अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

Popular Articles