spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

इजिप्ट थीम में होंगे मां प्रत्यंगिरा माता के भव्य दर्शन

– इतवारी की माऊली नवरात्र उत्सव मंडल की छठी वर्षगांठ

नागपुर :- नेहरू पुतला पार्क, इतवारी में इस वर्ष ‘इतवारी की माऊली’ नवरात्र दुर्गा उत्सव मंडल की ओर से तमिलनाडु की प्रसिद्ध मां प्रत्यंगिरा माता के भव्य दर्शन कराए जाएंगे। मंडल का यह छठा वर्ष है। इस बार इतवारी जैसे व्यस्ततम क्षेत्र में नवरात्रि उत्सव को भव्य और आकर्षक स्वरूप देने की तैयारी की जा रही है।

मंडल की ओर से इस वर्ष इजिप्ट थीम पर भव्य पंडाल तैयार किया जा रहा है। अनूठी सजावट और आकर्षक प्रस्तुति के चलते यह पंडाल नवरात्रि के दौरान शहरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनने की उम्मीद है। पंडाल की सजावट का कार्य राजकुमार जैन द्वारा किया जा रहा है। मंडल अपने भव्य पंडाल और अनूठी सजावट के लिए शहर में विशेष पहचान बना चुका है।

हर वर्ष अलग स्वरूप में माता के दर्शन

मंडल की ओर से पिछले वर्षों में भवानी माता, तुलजाभवानी माता, सप्तशृंगी माता, कोल्हापुर की महालक्ष्मी माता और माहुर की रेणुका माता के भव्य दर्शन कराए जा चुके हैं। इस वर्ष तमिलनाडु की मां प्रत्यंगिरा माता का स्वरूप श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण रहेगा।

धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

नवरात्रि के दौरान मंडल की ओर से माता का भव्य आगमन, गोंधल, रास-गरबा, भव्य महाप्रसाद सहित विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

आयोजन को सफल बनाने के लिए दीपक महाजन, देवेंद्र हरड़े, सतीश महाजन, गजेंद्र पांडे, उल्हास महाजन, सचिन सावरकर, गजेंद्र हरड़े, सौरभ महाजन, चेतन येनुरकर, सारंग महाजन, अंश खनोरकर, मृणाल महाजन, हर्षद येनुरकर, प्रवीण पौनीकर, सुजल महाजन, ऋतुज महाजन, अर्पित महाजन, सिद्धांत महाजन, लकी येनुरकर, आर्यन केडवदकर, रुद्र मंथनवार, साहिल हरड़े, करण येनुरकर, प्रशांत माड़ी, अर्णव महाजन और अनुराग येनुरकर सहित मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हुए हैं।

Popular Articles