spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

‘पठान’ और ‘टाइगर’ के बाद War 2 में लगेगा ग्लैमर का तड़का, कियारा के बिकिनी लुक ने मचाई सनसनी

मुंबई २६ : हाल में ही यशराज के स्पाई वर्ल्ड की नई फिल्म War 2 का ट्रेलर रिलीज किया गया है। इसने आते ही फैंस का दिल जीत लिया है। फिल्म में कियारा आडवाणी का बिकनी लुक चर्चा में बना हुआ है। इसे पहले फिल्म पठान में दीपिका के बिकनी लुक और टाइगर में कैटरीना की टॉवल फाइट ने खूब चर्चा बटोरी थी।

वॉर 2 के टीजर में कियारा आडवाणी को यलो बिकनी लुक सबसे पहले रिवील किया गया था। इसके बाद अब ट्रेलर में उनका बोल्ड और एक्शन अवतार देखने को मिला है। फिल्म किया का बिकनी लुक सोशल मीडिया का पारा लगातार हाई कर रहा है। लोगों का उनका ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है।

इससे पहले वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की फिल्म ‘पठान’ में दीपिका पादुकोण की बिकिनी तस्वीरें ने खूब चर्चा बटोरी थी। वहीं एक्ट्रेस की भगवा बिकनी पर तो विवाद ही खड़ा हो गया था। दीपिका की तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हुई थीं। उनका बोल्ड लुक फैंस को बेहद पसंद आया था। पूरी फिल्म में दीपिका ने काफी ट्रेंडी बिकनी कैरी की थीं।

वहीं कैटरीना कैफ भी इस मामले में पीछे नहीं है। अपनी सादगी और दमदार एक्टिंग से सबका दिल जीतने वाली कैटरीना कैफ की ‘टाइगर 3’में टॉवल फाइट आजतक लोगों के जहन में बसी हुई है। फिल्म में एक्ट्रेस पर फिल्माए गए इस यूनिक एक्शन सीन को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

अब, ‘वॉर 2’ से कियारा आडवाणी की बिकिनी तस्वीरों ने सोशल मीडिया का पारा हाई कर दिया है। इसमें वह हल्के पीले रंग की बिकिनी पहने नजर आ रही हैं, जिसमें कियारा का बेहद खूबसूरत लग रही है। ट्रेलर रिलीज होने के बाद, ‘वॉर 2’ से कियारा आडवाणी के कई लुक वायरल हुए हैं, जिसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। बता दें, ऋतिक रोशन और एनटीआर स्टारर फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है

Popular Articles