नागपूर :- ऑल इंडिया मजलिस ए. इत्तेहादुल मुस्लमिंन ए आई एम आई एम. पार्टी नागपुर शहर के तत्वज्ञान में हुदय सम्राट छत्रपती शिवाजीराजे भोसले इनके जन्मदिन के शुभ अवसर पर जुम्मा गेट स्थित श्रीमंत राजे शिवाजी महाराजी के पुतले को मालार्पण कीया और जय जय शिवाजी महाराज की घोषणा अर्पित की। तथा तत्काल जिवनी पर रोशनी डालते हुए नागपुर महानगर पालिका एम आई एम.पार्टी. गट नेता व नगर सेवक शकील पटेल ने कहा छत्रपती शिवाजी महाराज केवल महाराष्ट्र के राजा नही बलके पुरे हिन्दुस्तान के राजा थे । क्युके उन्होंने हिन्दवी स्वराज्य की की स्थापना की थी । उनके राज में जाती धर्म को लेकर कोई परिभाषा नही थी वे सभी जाती धर्मो का आदर सम्मान करते थे । उनके सैनिक दल में मुस्लिम समाज से लेकर सभी जाती जमाती के लोग सामिल थे । इनके सैनिक दल मे विषेश तौर पर मानव धर्म के अलावा कुछ नहीं था । इतिहास गवाह है कौनसा समाज महाराज के करीब था उस वक्त के जो लोग शिवाजी राजे भोसले को राजा मानने तैयार नही थे वे आज इतिहास को तोडमरोड करके जातिय द्वेष निर्माण करने की कोशिसे कर रहे हैं उन लोगों को इतिहास कभी माफ नहीं करेगा । यह देश में विविध जाती जमाती और प्रांतिय भाषा के लोग हैं इसमे हमारे देश का गौरव और खुबसुरती है । उस खुबसुरती को लेकर भारत देश का संविधान का निर्माण हुआ है । इसे संजोग कर रखना हमारी जुम्मेदारी है इस कार्यक्रम में मौजूद नागपुर जिल्हा कोर कमेटी अध्यक्ष इस्हाक मन्सुरी, शहर अध्यक्ष शोएब अहमद, नगरसेविका वर्षा बंडू डोंगरे, तसनिम नियामत खान ताजी, सोफिया आसिफ मांडवा, अलीशा फहीम खान, नगर सेवक पवन कोये, दक्षिण अध्यक्ष सोहेल खान, कलिम मिरकाशिम, अय्युब खान, जावेद अहमद, बंडू डोंगरे, हाजी रियाज़, निसार ताजी, जावेद फर्नीचर, सद्दाम शेख, सरफराज शेख, शकील शेख व अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे ।
छत्रपती राजे शिवाजी महाराज का जन्मदिन AIMIM ने बडे धूम धाम से मनाया


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.
Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.



