spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

अजित पवार ने अकोला में सार्वजनिक सभा में मांगी माफी

अकोला :- अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले अजित पवार का फिर एक बार काफी चर्चा में हैं। लेकिन अकोला में अपने उस बयान के लिए भूमिका बनाकर पवार इस पर खेद जताते नजर आए। अजित पवार ने बारामती में प्रचार के दौरान कहा था कि आपके पास वोट है और मेरे पास फंड। जब मेरी पार्टी के सभी उम्मीदवार जीतेंगे तब ही फंड मिलेगा।

पहले उन्होंने अंबाजोगाई और फिर बीड में बैठक की, लेकिन इस सभा में बोलते हुए जब उन्होंने ‘राम कृष्ण हरि’ कहा, तो सामने से जवाब आया, “बजाओ तुतारी बजाओ।” नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी अजित पवार गुट की सभा होने के चलते उन्होंने फिर अपने हल ही दिए गए बयान पर सफाई दी। इस बीच, इस बयान के चर्चा में आने के बाद, उन्होंने अकोला के अकोट में एक सार्वजनिक सभा में इसके लिए माफी मांगी।

उन्होंने कहा, “मेरे इलाके में आकर देखिए। मैंने अंबाजोगाई में डेवलपमेंट के बारे में जो कहा, मीडिया ने उसे चलाया, यह उनका हक है। मैंने उस दिन गलत शब्द का इस्तेमाल किया, मुझे नहीं करना चाहिए था, मेरा मकसद यह कहना था कि शहर में गंदगी नहीं होना चाहिए, शहर में सफाई होनी चाहिए। पवार ने कहा, “अगर गलत शब्द का इस्तेमाल हुआ है, तो मैं माफी मांगता हूं। मैं विकास में मदद कर सकता हूं, लेकिन आप मुझे मेरी बात पर कायम रखें, आज लोगों के लिए मुझे लाखों वोटों से चुनना आसान नहीं है, लोग ऐसा कोई चाहते हैं जो अच्छा काम करे। हम वही कर रहे हैं।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.