नांदेड़ :- नाशिक में एक फर्जी बाबा के पकड़े जाने के बाद अब नांदेड़ शहर से भी एक ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। नांदेड़ के भाग्य नगर पुलिस थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने 38 वर्षीय हरि दत्तगीर गिरी महाराज को गिरफ्तार किया है। कोर्ट में पेश किए जाने के बाद, अदालत ने आरोपी को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, हरि गीर दत्त गीर गिरी महाराज (38), जो गोदावरी नदी के पास स्थित ‘संत बालगीर महाराज मठ’ में रहते हैं, ने उन्हें शादी का लालच दिया था। आरोपी ने शादी का झांसा देकर महिला के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। जब महिला ने शादी के लिए दबाव बनाया, तो उसने यह बहाना बनाया कि, वह एक ‘संन्यासी’ है और शादी नहीं कर सकता। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि, आरोपी ने मामले को दबाने के लिए महिला पर पैसों का दबाव डाला। जान से मारने की धमकी दी।



