spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

अमरावती विमान सेवा अब हफ्ते में पांच दिन

– स्टार एयर की बुकिंग 29 मार्च से

अमरावती :- बढ़ते ट्रैफिक और नागरिकों के अच्छी प्रतिक्रिया को देखते हुए स्टार एयर ने अमरावती-मुंबई-अमरावती विमान सेवा हफ्ते तीन दिन के बजाय पांच दिन करने का निर्णय लिया है. 29 मार्च से कंपनी हफ्ते के पांच से अपनी सेवा देगी. इसको लेकर कंपनी ने अपनी बुकिंग भी शुरू कर दी है. एलायंस एयर ने पिछले साल 26 अक्टूबर से अपने विंटर शेड्यूल में अहम बदलाव किए थे. दोपहर की जगह अब मुंबई-अमरावती फ्लाइट सर्विस सुबह 7.०5 से 8.5० बजे और अमरावती-मुंबई फ्लाइट सर्विस सुबह 9.15 से 1०.3० बजे शुरू की गई थी. यह सर्विस चार दिन, सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार के लिए उपलब्ध थी. पिछले शेड्यूल के मुताबिक, मुंबई से दोपहर 3.25 बजे निकलने वाली फ्लाइट शाम को अमरावती एयरपोर्ट पहुंचती थी और शाम 5.35 बजे मुंबई के लिए उड़ान भरती थी. फ्लाइट शाम 7.2० बजे मुंबई पहुंचती थी. इन टाइम की वजह से पैसेंजर्स को अपने रोज़ के काम करने का समय नहीं मिल पाता था. शिकायतें थीं कि यह फ़्लाइट सर्विस सुविधाजनक नहीं थी. इसलिए, फ़्लाइट सर्विस सुबह के सेशन में शुरू की गई थी. लेकिन, दिसंबर में मौसम में लगातार बदलाव और घने कोहरे के कारण विजि़बिलिटी की समस्या के कारण फ़्लाइट सर्विस पर असर पड़ा. 1 से 15 दिसंबर तक फ़्लाइट सर्विस बंद रही. उसके बाद इसे फिर से शुरू किया गया, हालांकि इसे हफ़्ते में सिफऱ् दो दिन रखा गया और टाइमिंग भी बदल दी गई. लेकिन 2 जनवरी से हफ़्ते में चार दिन फ़्लाइट शुरू हुईं. अब 29 मार्च से फ़्लाइट सर्विस हफ़्ते में पाँच दिन मिलेगी.


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.