– मार्च के बाद होगा अमल
नागपुर :- जिला परिषद में दर्जनों विभाग प्रमुखों और सीईओ के तबादलों की चर्चा तेज़ हो गई है. मार्च के बाद तबादलों पर अमल होगा और जि़ला परिषद को एक नई दमदार टीम मिलेगी. वर्तमान में जिला परिषद में प्रशासकराज है.
सत्ताधारी दल का कार्यकाल समाप्त हो गया और 18 फरवरी, 2०25 को जिला परिषद में प्रशासक ने कार्यभार संभाला. प्रशासन नियमों के अनुसार जिप का काम सीईओं के पास आया. फिलहाल विकास कार्यों में तेजी है. विभाग प्रमुखों से फाइलों के आने की गति बढ़ गई है. इनमें गुणवत्तापूर्ण फाइलों की संख्या चर्चा का विषय है. जानकारी के अनुसार, मार्च के बाद होने वाले तबादलों में जिला परिषद आधी हो जाएंगी.
मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनायक महामुनि का कार्यकाल पूरा हो रहा है. उनका तबादला पदोन्नति के माध्यम से किया जाएगा. बताया जा रहा है कि उनकी जगह एक महिला अधिकारी आएंगी. कहा जा रहा है कि मंत्रालय स्तर पर सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं. इसके बाद पंचायत विभाग के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी कपिलनाथ कालोडे, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार गहलोत, जल एवं स्व’छता मिशन के कुणाल उंदीरवाडे, निर्माण विभाग की कार्यकारी अभियंता कल्पना इखार और सीएएफओ कुमिदिनी श्रीखंडे आदि का तबादला होने की संभावना है. इसके अलावा प्राथमिक शिक्षा विभाग का कोई पूर्णकालिक शिक्षा अधिकारी नहीं है. उप शिक्षा अधिकारी निखिल भुयार पिछले नौ महीनों से इस कार्य का प्रभार संभाल रहे हैं.
समाज कल्याण विभाग सुखदेव कौरती केअधीन है. वे इसके प्रभारी हैं. जल संरक्षण विभाग के प्रभारी राजेंद्र कुमार श्याम हैं. जिला ग्रामीण विकास प्रणाली सामान्य प्रशासन की उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंशुजा गर्हाटे के अधीन है. इसलिए, चर्चा है कि ये सभी बदलाव मार्च महीने के अंत में होंगे. इसके लिए कुछ लोग मुंबई की अपनी यात्रा पूरी कर चुके हैं.




