spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

श्री राधाकृष्ण मंदिर में अन्नकूट दर्शन 26 को

नागपुर :- वर्धमान नगर स्थित राधाकृष्ण मंदिर में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी कार्तिक सुदी पंचमी रविवार, 26 अक्टूबर को अन्नकूट – छप्पनभोग दर्शन का आयोजन किया गया है। मंदिर स्थापना के बाद से प्रतिवर्ष निरंतर कार्तिक सुदी पंचमी को अन्नकूट महोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। रंगबिरंगी रोशनाई से पूरा मंदिर परिसर जगमगा रहा है। पंचमी के दिन भगवान राधाकृष्ण का दुग्धाभिषेक रामकृष्ण पोद्दार करेंगे। शाम 6 बजे छप्पनभोग आरती होगी। 6.30 से 9 बजे तक छप्पन भोग दर्शन होंगे। शाम 6.30 से 8 बजे तक अन्नकूट प्रसाद वितरण सिर्फ कंटेनर में ही किया जाएगा। ऐसी जानकारी देते हुए मैनेजिंग ट्रस्टी पवनकुमार पोद्दार ने सभी प्रभु प्रेमियों से 56 भोग दर्शन का लाभ लेने का निवेदन किया है।

Popular Articles