‘धुरंधर’ फिल्म के अभिनेता अर्जुन रामपाल जल्द ही अभिनेत्री अदिति राव हैदरी के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे. दोनों स्टार्स की वेब सीरीज ‘ओ साथी रे’ जल्द ही दस्तक देने वाली है. इसकी रिलीज डेट का ऐलान हो चुका है. आइए जानते हैं कि अर्जुन रामपाल और अदिति राव हैदरी की ये रोमांटिक वेब सीरीज कब और कहां रिलीज होने वाली है?
बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर इम्तियाज अली ने इस सीरीज की कहानी अमोघ कनास्कर और निधि सेठिया के साथ मिलकर लिखी है. जबकि वो ही इसके शो-रनर और क्रिएटर भी हैं. वहीं निधि सेठिया इसकी क्रिएटिव प्रोड्यूसर भी हैं. प्रतीक नंदकुमार मोरे और विशाल बजाज एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं. बता दें कि इम्तियाज फैंस के बीच रोमांटिक फिल्मों के लिए ही जाने जाते हैं. ओ साथी रे का डायरेक्शन इम्तियाज के भाई आरिफ अली ने किया है. सीरीज का निर्माण ‘विंडो सीट फिल्म्स’ के बैनर तले किया गया है.
ओ साथी रे पुराने जमाने की कहानी पर बेस्ड है, लेकिन इसे नए दौर के अंदाज और मिजाज के साथ पेश किया जाएगा. ये इमोशनल कहानी एक प्रेमी जोड़े के बीच कई उतार-चढ़ाव से होकर गुजरती है. सीरीज दो लोगों के बीच के रिश्ते को लेकर हमेशा सवाल पैदा करती है कि क्या किसी रिश्ते में दोनों ही लोग एक जैसा या बराबर प्यार कर सकते हैं या नहीं? एक वक्त कपल का रिश्ता तलाक की कगार पर आ जाता है, हालांकि फिर दोनों के बीच चीजें सुधरने लगती हैं. बता दें कि ओ साथी रे के जरिए अर्जुन रामपाल और अदित राव हैदरी पहली बार स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं.






