– बिना अनुमति नागपुर में रहने पर कोराडी पुलिस ने दर्ज किया मामला
नागपुर :- क्राइम ब्रांच यूनिट क्रमांक 6 की टीम ने तड़ीपार होने के बावजूद शहर में रह रहे 28 वर्षीय आरोपी आतिष उर्फ ऑस्टीन रॉबर्ट फ्रांसिस को गिरफ्तार किया है। आरोपी को 21 अगस्त 2026 के आदेश के तहत नागपुर शहर और ग्रामीण क्षेत्र से दो साल के लिए तड़ीपार किया गया था।
पुलिस ने 1 नवंबर की रात करीब 1.30 बजे कोराडी थाना क्षेत्र के सेक्टर-12 स्थित चिल्ला शरीफ दरगाह के पास श्रीकृष्णधाम झोपड़पट्टी में उसके घर की जांच की। इस दौरान वह घर पर मिला। बिना अनुमति प्रतिबंधित क्षेत्र में रहने पर उसके खिलाफ महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की धारा 142 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।
यह कार्रवाई अपर पुलिस आयुक्त राजेंद्र दाभाडे, डीसीपी दीपक अग्रवाल और एसीपी वैभव जाधव के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक भरत करहाडे और उनकी टीम ने की। मामले की आगे जांच जारी है।








