– 151वीं जयंती पर देशभर में मना राष्ट्रीय एकता दिवस
गोंदिया :- लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर देशभर में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर देश की एकता, अखंडता, सुरक्षा और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया गया।
आजादी के बाद 560 से अधिक रियासतों को भारतीय संघ में शामिल कराने में सरदार पटेल की ऐतिहासिक भूमिका रही। उनके दृढ़ नेतृत्व, दूरदर्शिता और कूटनीतिक प्रयासों ने भारत को एक मजबूत राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसी कारण उन्हें आधुनिक भारत का शिल्पकार कहा जाता है। इस वर्ष कार्यक्रम में नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई, आंतरिक सुरक्षा और सामाजिक एकता पर विशेष जोर दिया गया। देशभर में ‘रन फॉर यूनिटी’, सांस्कृतिक कार्यक्रम, निबंध प्रतियोगिताएं और राष्ट्रीय एकता की शपथ जैसे आयोजन भी किए गए। सरदार पटेल का संदेश आज भी प्रासंगिक है कि जाति, धर्म, भाषा और क्षेत्र से ऊपर उठकर देश की एकता को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए। उनकी जयंती पर सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि प्रत्येक नागरिक आपसी भाईचारा, सद्भाव और राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाने में अपना योगदान दे।








