spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

एक समय पानी सप्लाई से नागरिक त्रस्त, गर्मी में और बढ़ी परेशानी

– पाइपलाइन और जलप्रबंधन व्यवस्था दुरुस्त करने की गुहार

नागपुर :– शहर के प्रभाग 26 के मिलन नगर, विठोबा नगर, चांदमारी, पवनशक्ति नगर और श्रवण नगर क्षेत्रों में इन दिनों पानी की गंभीर समस्या सामने आ रही है। इन इलाकों में सिर्फ एक समय के लिए लगभग 3 घंटे ही पानी सप्लाई हो रही है, जिससे नागरिकों को दैनिक जरूरतें पूरी करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

गर्मी में बढ़ी दिक्कत : गर्मी के मौसम में पानी की मांग बढ़ने के कारण समस्या और अधिक गहरा गई है। कई रहवासियों का कहना है कि उनके घरों में 3 मंजिला इमारतें हैं, जिनमें 2-3 परिवार साथ रहते हैं। इसके अलावा कूलर और अन्य घरेलू उपयोग के लिए भी पानी की जरूरत होती है, ऐसे में सीमित समय की सप्लाई से पानी की किल्लत बेहद गंभीर हो जाती है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पानी भरने के लिए उन्हें समय से पहले तैयारी करनी पड़ती है और कई बार पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता। इससे रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है और लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि पानी सप्लाई का समय बढ़ाया जाए या फिर दिन में दो बार पानी दिया जाए, ताकि सभी परिवारों की जरूरतें पूरी हो सकें। साथ ही पाइपलाइन और जल प्रबंधन व्यवस्था को भी दुरुस्त करने की अपील की गई है।

गर्मी के चलते पानी की मांग अचानक बढ़ गई है, जिससे सप्लाई पर दबाव आया है। जल विभाग के साथ समन्वय कर समस्था का जल्द समाधान किया जाए। सप्लाई समय बढ़ाने पर भी विचार किया जाए, ताकि नागरिकों को राहत मिल सके।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.