spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

भाजपा उम्मीदवार पर हमला

– कांग्रेस प्रत्याशी के पति के खिलाफ प्रकरण दर्ज

नागपुर :- शहर का राजनीतिक माहौल गर्माया हुआ है। इसी बीच, गोरेवाड़ा में बुधवार की रात बीजेपी उम्मीदवार पर हमला हो गया। आरोप है कि यह हमला उनके प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस पार्टी के महिला उम्मीदवार के पति ने कराया है। आरोप-प्रत्यारोप से परिसर में तनाव का माहौल रहा। उम्मीदवार के पति के खिलाफ गिट्टीखदान थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है। इस बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस व केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जख्मी उम्मीदवार से भेंट की और उनका कुशलक्षेम जाना।

प्रभाग क्र. 11 से बीजेपी के उम्मीदवार पूर्व पार्षद भूषण शिंगणे हैं। उनकी प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार कांग्रेस पार्टी की मंजूषा गणेश चाचेरकर हैं। बुधवार की देर रात भूषण अपने दो समर्थकों के साथ गोरेवाड़ा गए थे। वहां पर पहले से गणेश चाचेकर कुछ समर्थकों के साथ खड़े थे। चुनाव को लेकर उनकी चर्चा चल रही थी। उस दौरान शिंगणे और चाचेरकर का सामना हुआ. इसी बीच किसी ने अचानक शिंगणे के समर्थक पर हमला कर दिया। उसे पत्थर फेंककर मारा गया था। बीच बचाव करने दौड़े शिंगणे को भी किसी ने धक्का देकर गिरा दिया। उसके बाद उनमें हाथापाई हो गई। शिंगणे बुरी तरह से घायल हो गए। जख्मी हालत में उन्हें थाने ले जाया गया था।

हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

लहूलुहान हालत में शिंगणे पर हुए हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। बड़ी संख्या में समर्थक थाने और अस्पताल पहुंचे। आरोप-प्रत्यारोप से राजनीतिक माहौल गर्मा गया। परिसर में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। अनहोनी की आशंका से परिसर में अतिरिक्त बल तैनात किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शिंगणे के घर जाकर उनसे मुलाकात की। घटना को लेकर पुलिस आयुक्त डा. रवींद्र सिंगल से बात की। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी घर जाकर शिंगणे से भेंट की। शहराध्यक्ष दयाशंकर तिवारी ने हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। गणेश चाचेरकर के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है.

Popular Articles