spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

विधायक खोपड़े ने चुनाव आयुक्त को लिया निशाने पर

– वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के लिए चुनाव आयुक्त जिम्मेदार

– सूची अपडेट नहीं होने से महज 51.14 फीसदी वोटिंग

नागपुर :- मनपा चुनाव में हुए कम वोटिंग को लेकर भाजपा विधायक कृष्णा खोपड़े ने चुनाव आयुक्त को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि पूरी वोटर लिस्ट में गड़बड़ी से एक परिवार के वोट अलग-अलग बूथों पर रहे। कुछ चुनाव क्षेत्रों के वोट दूसरे चुनाव क्षेत्र में शामिल हो गए। इस कारण वोटों का परसेंटेज गिर गया। वोटर लिस्ट पर उठाई गई आपत्तियों को चुनाव आयुक्त ने खारिज कर दिया।

वोटर लिस्ट में गड़बड़ी से वोटरों को प्रेशानी हुई। उन्होंने कहा कि कई वोटर वोट देने से वंचित रह गए। पोलिंग स्टेशन के अंदर बैठे सरकारी अधिकारियों द्वारा रखी गई वोटर लिस्ट और सेंटर के बाहर की वोटर लिस्ट की जांच की जा रही थी। जो वोटर पोलिंग स्टेशन गए उनका नाम बाहर की लिस्ट में था और सेंटर के अंदर की लिस्ट में उनका नाम नहीं था। वोटर लिस्ट अपडेट न होने की वजह से वोटों का परसेंटेज गिरकर 50 परसेंट तक आ गया। चुनाव आयुक्त के कामकाज पर सवालिया निशान लग गया है। संविधान द्वारा दिए गए वोटिंग के अधिकार से वोटर वंचित हो गए। इसके लिए पूरी तरह से चुनाव आयुक्त जिम्मेदार हैं। गैरजिम्मेदार अधिकारी चुनाव आयुक्त होने से यह गड़बड़ी होने का आरोप उन्होंने लगाया।

Popular Articles