– चप्पल सिलाई के पैसे मांगने पर किया था हमला
नागपुर/बूटीबोरी :- चप्पल सिलाई के पैसे मांगने पर लोहे की निहाई से किए गए हमले में गंभीर रूप से घायल मोची की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान बूटीबोरी निवासी जय सिंह राजेराम भैसवार (59) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, जय सिंह भैसवार मोची का काम करते थे। 3 अक्टूबर को बूटीबोरी निवासी दीपक पवार (31) ने उनसे चप्पल सिलवाई थी। काम पूरा होने के बाद जब भैसवार ने सिलाई के पैसे मांगे, तो दीपक पवार ने लोहे की निहाई से उन पर हमला कर दिया। हमले में भैसवार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन 4 अक्टूबर को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद बूटीबोरी पुलिस ने आरोपी दीपक पवार को हिरासत में ले लिया। मामले की आगे जांच बूटीबोरी पुलिस कर रही है।








