नागपुर :- कोराडी थानांतर्गत वॉक्स कूलर के समीप एक पान की दुकान में सेंध लगाने का प्रयास करने वाले 3 चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया. पकड़े गए आरोपियों में म्हाडा क्वार्टर, कामगारनगर निवासी शेख मुश्ताक शेख गुलजार (19), वनदेवीनगर झोपड़पट्टी निवासी शेख सलीम उर्फ मोनू शेख चांद (19) और बाबू उर्फ दीपक प्रकाश दुतखोर (59) का समावेश है. पुलिस ने शेख मुश्ताक शेख रसूल मंसूरी (45) की शिकायत पर मामला दर्ज किया. मुश्ताक वॉक्स कूलर के समीप पानठेला चलाते हैं और पास ही उनका घर भी है. शनिवार रात 11 बजे के दौरान वो दुकान बंद करके घर चले गए. रात 1.30 बजे के दौरान तीनों आरोपियों ने उनका पानठेला तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया. स्थानीय नागरिकों ने तीनों आरोपियों को देखा और मुश्ताक को जानकारी दी. इसके साथ ही पुलिस को भी सूचना दी. जब तक मुश्ताक दुकान पर पहुंचे तीनों आरोपी भाग चुके थे लेकिन उनका दोपहिया वाहन वहीं खड़ा था. तत्काल पुलिस ने जांच शुरू की और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
चोरी का प्रयास, 3 बंदी
Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

