Related Posts

बजाज नगर सेंधमारी का पर्दाफाश

<p><strong>&&num;8211&semi; आरोपी से 42&period;79 लाख के गहने बरामद&comma; नाबालिग साथी भी हिरासत में<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;<p><strong>नागपुर &colon;- <&sol;strong>शहर के बजाज नगर इलाके में हुई लाखों रुपये की सेंधमारी का क्राइम ब्रांच की टीम ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में 19 वर्षीय आरोपी करण मेश्राम को गिरफ्तार किया है&comma; जबकि उसके एक नाबालिग साथी को भी हिरासत में लिया गया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने करीब 42 लाख 79 हजार 990 रुपये के सोने-चांदी के गहने बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान लष्करीबाग&comma; पांचपावली निवासी करण खेमचंद मेश्राम &lpar;19&rpar; के रूप में हुई है।<&sol;p>&NewLine;<p>जानकारी के मुताबिक&comma; बजाज नगर पुलिस थाना क्षेत्र के सुरेंद्र नगर निवासी डॉ&period; अतुल केशवराव कापसे अपने परिवार के साथ भुवनेश्वर गए हुए थे। इसी मौके का फायदा उठाकर चोरों ने उनके घर के दरवाजे का ताला तोड़ दिया और नकदी समेत करीब 7 लाख 16 हजार रुपये का माल चोरी कर फरार हो गए थे। घटना के बाद बजाज नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। क्राइम ब्रांच की घरफोड़़ी विरोधी टीम ने पुलिस निरीक्षक दिलीप चंदन के मार्गदर्शन में गुप्त जानकारी&comma; तकनीकी जांच और इलाके के कई सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। इसी जांच के आधार पर पुलिस ने करण मेश्राम को दबोच लिया और उसके नाबालिग साथी को भी हिरासत में लिया। आरोपियों से पुलिस ने 296&period;07 ग्राम सोने के आभूषण&comma; जिनकी कीमत 41 लाख 44 हजार 980 रुपये&comma; तथा 624&period;93 ग्राम चांदी के आभूषण&comma; जिनकी कीमत 1 लाख 24 हजार 986 रुपये है&comma; जब्त किए। इस तरह कुल 42 लाख 79 हजार 990 रुपये का माल बरामद किया गया।<&sol;p>&NewLine;<p>आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए बजाजनगर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। इस कार्रवाई में घरफोड़़ी विरोधी टीम के पुलिसकर्मियों के साथ साइबर विभाग के उपनिरीक्षक विवेक झिंगरे और उनकी टीम ने अहम भूमिका निभाई।<&sol;p>&NewLine;