Related Posts

रेलवे कर्मचारियों ने किया योगाभ्यास

<p><strong>&&num;8211&semi; ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह के तहत नागपुर मंडल में आयोजन<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;<p><strong>नागपुर &colon;- <&sol;strong>दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल की ओर से पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 1 से 7 नवंबर तक &OpenCurlyQuote;ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह’ मनाया जा रहा है। इसके तहत रेलवे परिसरों में विभिन्न जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।<&sol;p>&NewLine;<p>इसी क्रम में सोमवार को नागपुर के मोतीबाग स्थित रेलवे संस्थान में &OpenCurlyQuote;योग के साथ स्वस्थ एवं स्वच्छ जीवनशैली’ विषय पर विशेष योग सत्र आयोजित किया गया। आर्ट ऑफ लिविंग के योग प्रशिक्षक राजेश सेठी ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को विभिन्न योगासन&comma; प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया। मंडल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक इसमें भाग लिया।<&sol;p>&NewLine;<p>योग प्रशिक्षक राजेश सेठी ने नियमित योगाभ्यास के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर बनाने के साथ तनावमुक्त एवं अनुशासित जीवन जीने में भी सहायक है।<&sol;p>&NewLine;<p>इस अवसर पर जल एवं ऊर्जा संरक्षण&comma; प्लास्टिक के उपयोग में कमी&comma; स्वच्छता&comma; संतुलित आहार और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के साथ पर्यावरण के अनुकूल आदतों को अपनाने के लिए रेलकर्मियों को प्रेरित करना था।<&sol;p>&NewLine;<p>रेलवे मंडल की ओर से बताया गया कि &OpenCurlyQuote;मिशन लाइफ’ के तहत पूरे सप्ताह रेलवे स्टेशनों&comma; ट्रेनों&comma; कार्यालयों&comma; रेलवे कॉलोनियों और कार्यशालाओं में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।<&sol;p>&NewLine;