spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

बीच सड़क सरेआम खूनी खेल

– पत्नी ने पति को दात-गंडासों से काटा

लोहारा :- 

इलाके में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां एक पत्नी ने अपने अवैध संबंधों के रास्ते से पति को हटाने के लिए खौफनाक साजिश रच डाली। महिला ने अपने कथित प्रेमी के साथ मिलकर बीच सड़क पर अपने ही पति पर तेजधार हथियारों (दात और गंडासे) से ताबड़तोड़ जानलेवा हमला कर दिया। इस गुंडागर्दी का एक CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें महिलाएं सरेआम कानून की धज्जियां उड़ाती हुई एक युवक को बेरहमी से काटती नजर आ रही हैं। वारदात में गंभीर रूप से घायल हुए युवक को लहूलुहान हालत में इलाज के लिए लुधियाना के सिविल अस्पताल में भर्ती

जानकारी के मुताबिक पीड़ित युवक की पहचान युवराज (निवासी लोहारा) के रूप में हुई है। पीड़ित ने रोते हुए बताया कि उसकी शादी को 10 साल हो चुके हैं और उनके दो मासूम बच्चे हैं। सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन कुछ महीने पहले उसकी पत्नी के किसी गैर मर्द के साथ नाजायज संबंध बन गए। इसके बाद से घर नर्क बन गया। हद तो तब हो गई जब पत्नी ने युवराज को उसके ही घर से धक्के मारकर निकाल दिया और घर में रखा लाखों रुपये का सोना अपने प्रेमी को सौंप दिया। पत्नी अब उस पर तलाक देने का दबाव बना रही थी, लेकिन बच्चों के भविष्य की खातिर युवराज तैयार नहीं था। बस इसी रंजिश में उसे रास्ते से हटाने का प्लान बनाया गया। आरोपियों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने युवराज पर दो दिन लगातार जानलेवा हमले किए। शनिवार देर शाम जब युवराज लोहारा इलाके में था, तो उसकी पत्नी, प्रेमी, सास, साली और कुछ अज्ञात हमलावरों ने उसे घेर लिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता, उसकी सास और साली ने हाथों में पकड़े दात और गंडासे से उस पर वार करने शुरू कर दिए। बीच सड़क पर खूनखराबा देखकर जब लोग जुटने लगे, तो आरोपी धमकी देते हुए भाग गए।

Popular Articles