spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

ट्यूशन क्लास के बाहर छात्र को पीटा

– तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

नागपुर :-  मानकापुर थाना क्षेत्र में ट्यूशन क्लास के बाहर 17 वर्षीय छात्र के साथ मारपीट कर उसे घायल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, फरियादी पवनपुत्र सोसाइटी निवासी उत्कर्ष उत्तम सिंह रघुवंशी (17) 12वीं कक्षा का छात्र है। आरोपी अंश शर्मा (20), नवनीत डहरवाल (24), तथा अनिकेत ठाकरे (23), तीनों जरिपटका नागपुर के रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक, फरियादी और आरोपी एक-दूसरे को पहले से जानते हैं। करीब तीन दिन पूर्व फरियादी का आरोपी नवनीत के भाई के साथ विवाद हुआ था। इसी पुरानी रंजिश को लेकर 27 जुलाई की दोपहर करीब 1.30 बजे, जब फरियादी अपने घर से ट्यूशन क्लास के लिए जा रहा था, तब तीनों आरोपियों ने मिलकर उसे रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि आरोपियों ने पहले फरियादी को घेरकर गाली-गलौज की और फिर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान एक आरोपी ने फरियादी के बाएं हाथ की कलाई को जोर से मरोड़ दिया, जिससे उसे गंभीर चोट आई। घटना के बाद घायल छात्र को उपचार के लिए मेयो अस्पताल में भर्ती कराया गया। फरियादी की शिकायत पर मानकापुर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Popular Articles