Home Latest News भक्त के बिना भगवान अधूरे – आ.राहुल कृष्ण महाराज

भक्त के बिना भगवान अधूरे – आ.राहुल कृष्ण महाराज

0
52

– शहीद केदार लहरिया की स्मृति में जारी भागवत कथा

नागपुर :- शहर के सपूत जल सैनिक शहीद केदार लहरिया की प्रथम पावन स्मृति में हुड़केश्वर रोड स्थित श्याम नगर में सेंट पॉल स्कूल के सामने श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन केदार के माता-पिता कैलाश एवं वंदना लहरिया द्वारा 15 से 21 सितंबर तक शाम 3:30 बजे से 7:00 तक किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हो रहे हैं. वृंदावन से पधारे आचार्य राहुल कृष्ण महाराज जी की मधुर वाणी में जारी इस भागवत कथा में अभी तक मंगलाचरण, कुंती स्तुति, भीष्म स्तुति और सुखदेव का आगमन आदि कथाओं का वर्णन महाराज जी के द्वारा किया गया. बारिश के इस मौसम में भागवत कथा का आयोजन एक पंडाल में किया गया है जिससे भक्तों को बारिश से परेशानी ना हो इसका विशेष ख्याल रखा गया है। कथा वाचक आचार्य राहुल कृष्ण महाराज भगवान की लीला का बखान करते हुए वे कहते हैं कि भगवान की लीला तो अपरंपार है ही लेकिन लीला कितनी भी अपरंपार हो पर भक्त के बिना अधूरी है, क्योंकि भगवान ही भक्त के बिना अधूरे हैं। अगर भक्त है तो भगवान है और भक्त नहीं तो भगवान कैसे…। संगीत में इस भागवत कथा का लाभ लेने की अपील शहीद केदार परिजनों व मामा मामी ने की है l